Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Major Dhyanchand's birthday was celebrated as National Sports Day in Panipat, hundreds of children performed yoga
{"_id":"68b1983287143b40fd08d7a1","slug":"video-major-dhyanchands-birthday-was-celebrated-as-national-sports-day-in-panipat-hundreds-of-children-performed-yoga-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में सैकंड़ो बच्चों ने योग का किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में सैकंड़ो बच्चों ने योग का किया प्रदर्शन
खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल उत्सव शुक्रवार को शुरू किया। आर्य गर्ल्स स्कूल में हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की फोटो पर पुष्प अर्पित कर खेल शुरू कराए। पहले दिन हॉकी का मैत्रीपूर्ण मैच कराया। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की अंडर-17 और अंडर 14 टीमों के बीच में मैच कराया। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हॉकी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। अंडर-14 की टीम ने 1-0 से मैच जीता।
मुख्यातिथि उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया रहे। जिला खेल अधिकारी धुरेंद्र सिंह व स्कूल प्रबंधन समिति ने बुके देकर उपायुक्त का स्वागत किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
उपायुक्त ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य देश के युवाओं और नागरिकों को खेलों के महत्व से अवगत कराना और उन्हें खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। युवाओं को खेलों में भागीदारी करनी चाहिए। सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में छात्राओं ने योग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस खेल भावना, फिटनेस और अनुशासन को बढ़ावा देने वाला दिन है। जो युवाओं को संदेश देता है कि स्वस्थ जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए खेलों का महत्व अत्यधिक है।
ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को ओलंपिक खेलों में हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और खेल संस्थानों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। एसडीएम मनदीप ने हॉकी के खिलाड़ियों का मैच से पूर्ण परिचय लिया। प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने स्कूल की हॉकी टीम के बारे में बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।