{"_id":"6735b5e7bfc764efcd0f32d5","slug":"video-panapata-ma-bthamasha-ka-pachha-karata-samaya-palsa-tama-para-fayaraga-eka-palsakarama-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में बदमाशों का पीछा करते समय पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिसकर्मी घायल
पानीपत के काबड़ी गांव में बुधवार देर रात बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सीआईए पुलिस टीम जब बदमाशों का पीछा कर रही थी, तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में पुलिसकर्मी ऋषि के कंधे में गोली लगी, जिसे तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जानने के लिए आईजी भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बदमाश 307 और कई अन्य वारदातों में शामिल थे। मुठभेड़ के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, हालांकि करनाल पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी बदमाशों की तलाश जारी है।
फिलहाल घायल पुलिसकर्मी ऋषि की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।