Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Systematic plantation drive to be held in 20 parks of Panipat; 10,000 saplings to be planted with IOCL's support.
{"_id":"6a635f76e90798f8f80e905a","slug":"video-systematic-plantation-drive-to-be-held-in-20-parks-of-panipat-10000-saplings-to-be-planted-with-iocls-support-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत के 20 पार्कों में होगा सुनियोजित पौधारोपण, आईओसीएल के सहयोग से लगेंगे 10 हजार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत के 20 पार्कों में होगा सुनियोजित पौधारोपण, आईओसीएल के सहयोग से लगेंगे 10 हजार पौधे
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने शुक्रवार को पानीपत जिले के विभिन्न स्थलों का दौरा किया। समिति के चेयरपर्सन रामकुमार कश्यप की अध्यक्षता में पहुंचे उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) ने पर्यावरण संरक्षण, सीवेज ट्रीटमेंट और अर्बन फॉरेस्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
समिति ने सर्वप्रथम जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चेयरपर्सन रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना समय की मांग है। इसके बाद समिति ने राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत सोंधापुर में संचालित 20 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का जायजा लिया। अधिकारियों ने समिति को गंदे पानी को वैज्ञानिक प्रक्रिया से शोधित कर दोबारा उपयोग योग्य बनाने की प्रक्रिया समझाई।
इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड नंबर 21 स्थित शहीद उधम सिंह पार्क, शहीद राजगुरु स्टेडियम, वॉलीबॉल ग्राउंड और एचएसवीपी द्वारा सेक्टर-19 यूआईई में विकसित अर्बन फॉरेस्ट का निरीक्षण किया। 4.67 एकड़ में फैले इस अर्बन फॉरेस्ट में 8,044 पौधे और झाड़ियां लगाई गई हैं। समिति ने शोंधापुर में बन रहे अत्याधुनिक स्टेडियम का भी दौरा किया। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने फूल-मालाओं से डेलिगेशन का स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं। समिति सदस्यों ने स्थानीय पार्षद संजीव दहिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों और गुणवत्ता की सराहना की। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य घनश्याम दास, विकास सहारण, बहादुरगढ़ विधायक राजेंद्र सिंह जून, एसडीएम मनदीप कुमार, एसएचवीपी के ईओ प्रतीक हुड्डा, नगर निगम के सहायक आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ भूपेंद्र चहल और वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया मौजूद रहे।
20 पार्कों में होगा सुरक्षित पौधारोपण
स्थानीय स्काईलार्क टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में चेयरपर्सन ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, थानों और तहसीलों में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते पानीपत में पौधारोपण की अत्यंत आवश्यकता है।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वस्त किया कि पानीपत को हरा-भरा बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी को ऐसे 20 पार्कों का चयन करने के निर्देश दिए जहां फेंसिंग और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों। उपायुक्त ने बताया कि आईओसीएल के सहयोग से जिले में 10 हजार पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।