{"_id":"69ccebe055493a2f6c03dd4f","slug":"video-a-grand-flag-procession-was-taken-out-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वजा शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य ध्वजा शोभायात्रा
श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महावीर दल मंदिर, नई बस्ती से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक विशाल ध्वजा शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह भव्य यात्रा महावीर दल मंदिर नई बस्ती से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई पुनः नई बस्ती पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं श्रीराम और हनुमान जी के भजनों पर झूमती नजर आईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ माहौल पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा रहा।
“जय श्री राम” और “हनुमान जी की जय” के जयकारों से पूरा रेवाड़ी शहर गूंज उठा। भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस दौरान कांग्रेस के शहरी जिला प्रधान प्रवीण चौधरी और नगर परिषद पार्षद दलीप माटा अपनी धर्मपत्नी के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।
महावीर दल मंदिर के प्रधान शम्मी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अगले दिन प्रातः 9 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर निकली इस विशाल ध्वजा शोभा यात्रा ने शहर में धार्मिक एकता और आस्था का संदेश दिया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।