Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
A grand foundation stone laying ceremony for the ISKCON temple construction will be held in Rewari on May 31st.
{"_id":"6a19685bcecf4e328c0009f6","slug":"video-a-grand-foundation-stone-laying-ceremony-for-the-iskcon-temple-construction-will-be-held-in-rewari-on-may-31st-2026-05-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में 31 मई को इस्कॉन मंदिर निर्माण का होगा भव्य शिलान्यास महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में 31 मई को इस्कॉन मंदिर निर्माण का होगा भव्य शिलान्यास महोत्सव
शहर में आध्यात्मिक चेतना को नई दिशा देने के उद्देश्य से इस्कॉन केंद्र, रेवाड़ी द्वारा नए मंदिर निर्माण परियोजना के तहत ‘शिला न्यास महोत्सव’ का भव्य आयोजन 31 मई को किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे सेक्टर-19, रेजांगला पार्क के पीछे आयोजित होगा।
कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
इस्कॉन केंद्र रेवाड़ी के प्रभारी रूप सनातन दास ने बताया कि यह आयोजन रेवाड़ी के आध्यात्मिक इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित होगा। उन्होंने कहा कि बनने वाला इस्कॉन मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थान नहीं होगा, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक जागरूकता का प्रमुख केंद्र बनेगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सेवकों एवं भक्तों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महोत्सव में इस्कॉन के विभिन्न मंदिरों से संत एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे। विशेष रूप से दिल्ली और पंजाब क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव भक्तिवेदांत रुक्मिणी कृष्ण गोस्वामी महाराज तथा इस्कॉन पंजाबी बाग के सह-अध्यक्ष मुरली कृष्ण प्रभु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार और अनिल यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली एवं नगर परिषद चेयरपर्सन विनिता पीपल भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।