Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Amid a strike by electricity department employees, the police have brought relief to over 100 villages and are working to get more than 20 feeders operational.
{"_id":"6adb4b1ad42abdde0c090014","slug":"video-amid-a-strike-by-electricity-department-employees-the-police-have-brought-relief-to-over-100-villages-and-are-working-to-get-more-than-20-feeders-operational-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने 100 से अधिक गांवों को दी राहत, 20 से ज्यादा फीडर चालू कराने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पुलिस ने 100 से अधिक गांवों को दी राहत, 20 से ज्यादा फीडर चालू कराने में जुटी
रेवाड़ी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के कारण डीसी व एसपी भी फिल्ड में उतर आए हैं। इस दौरान बिजली सब स्टेशन का जायजा लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावित बिजली आपूर्ति को बहाल कराने के लिए पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान 20 से अधिक बिजली फीडर चालू कराने में मदद की। इससे 100 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को राहत मिली है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सहित अन्य आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने बिजली व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए प्रयास तेज किए। तकनीकी फॉल्ट दूर करने के लिए पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियरों, बिजली विभाग के अन्य कर्मचारियों और तकनीकी जानकारी रखने वाले लोगों की मदद ले रहे हैं। कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मियों ने खुद भी बिजली आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि बिजली व्यवस्था बहाल कराने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। तकनीकी बाधाओं को दूर करने के लिए संबंधित जानकारों को मौके पर बुलाकर काम कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द आपूर्ति सामान्य हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।