{"_id":"68fcc03b2987c2dbac0eaf2e","slug":"video-celebration-of-chhath-festival-in-bhiwadi-2025-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: भिवाड़ी में छठ महापर्व की धूम, 40 से अधिक कृत्रिम घाटों पर सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: भिवाड़ी में छठ महापर्व की धूम, 40 से अधिक कृत्रिम घाटों पर सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
दीपावली की रौनक अभी ठंडी भी न हुई थी कि भिवाड़ी औद्योगिक नगरी में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। शहर में करीब 40 से अधिक स्थानों पर कृत्रिम घाट बनाए जा रहे हैं, जहां महिलाएं व्रत रखकर सूर्य देव को अर्घ्य चढ़ाएंगीं। छठ पूजा सेवा समिति के प्रयासों से पुराने घाटों की साफ-सफाई तेजी से की जा रही है, जबकि यूआईटी और आरबी सेक्टरों के पार्कों में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चल रहा है।
बाजारों में खरीदारी जोरों पर है। छठ पूजा का शुभारंभ शनिवार को नहाय खाय से हो चुका है, जो 28 अक्तूबर तक चलेगा। संजीव सिंह ने बताया कि यह पूर्वांचल का सबसे प्रमुख त्यौहार है। 27 अक्तूबर को सेक्टर-5 के शिव मंदिर पार्क में पूजा-अर्चना के बाद भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। 28 अक्तूबर को सुबह 5:30 बजे अंतिम अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-5 के कृत्रिम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।