{"_id":"687e2777ae41073f7302063c","slug":"video-save-daughter-educate-daughter-campaign-in-badharana-village-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: बधराना गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: बधराना गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
गांव बधराना में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विभाग की सुपरवाइजर स्नेह लता ने की, जिन्होंने ग्रामीणों को बेटियों के महत्व और भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। स्नेह लता ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रूण हत्या एक गंभीर कानूनी अपराध है, जिसके लिए पीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत सात साल की सजा या आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को बेटों के समान अधिकार और शिक्षा दें तथा उन्हें समाज में बेटों से भी अधिक सम्मान दें। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रोशनी, राजबाला, सरपंच कौशल्या, सीमा, कविता, रीना, निशा, ऊषा व संतोष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर बेटियों के संरक्षण और सशक्तिकरण की दिशा में सहयोग करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।