Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies by suicide by hanging himself from a ceiling fan; suicide note also recovered.

पंखे पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

Mon, 16 Nov 2026 05:28 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:28 PM IST
Youth dies by suicide by hanging himself from a ceiling fan; suicide note also recovered.
रेवाड़ी। शहर के माता चौक के समीप किराये के कमरे में रह रहे उत्तर प्रदेश निवासी 27 वर्षीय युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दुकान पर नहीं पहुंचने पर दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारी ने जंगले से अंदर देखा तो युवक का शव पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर जगन गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव उग्राऊ निवासी रोहित उर्फ दीपक के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 10 साल से रेवाड़ी में रह रहा था। पिछले पांच साल से बस स्टैंड के पास स्थित द मोबाइल स्टोर पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। शनिवार रात कमरे पर आया था रोहित: जानकारी के अनुसार रोहित शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान से अपने कमरे पर आया था। रविवार को वह दुकान पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह करीब 10 बजे भी जब वह दुकान पर नहीं आया तो दुकान मालिक ने एक कर्मचारी को उसे बुलाने के लिए कमरे पर भेजा। कर्मचारी ने वहां पहुंचकर दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद कर्मचारी ने जंगले से अंदर झांककर देखा तो रोहित का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने तुरंत दुकान मालिक और अन्य साथियों को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच शुरू की। सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार: पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में रोहित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। साथ ही उसने परिवार के मोबाइल नंबर लिखकर शव परिजनों को सौंपने की बात कही है। रोहित अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसके दो छोटे भाई हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। ----------- वर्जन: जगन गेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

भाजपा की रणनीति, सपा-कांग्रेस की बैठक! 2027 के लिए सियासी बिसात तैयार

16 Nov 2026

कानपुर: राधिका अपार्टमेंट में आग के बीच आठ लोगों का रेस्क्यू, दो की गई जान

16 Nov 2026

जयपुर में भीषण सड़क हादसा! 4 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, बोलेरो चालक की मौत, 7 घायल

16 Nov 2026

सोलन: नालागढ़ में भोर के अर्घ्य के साथ छठ पूजा पर्व संपन्न, महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

सोलन: कसौली में पर्यटकों की बढ़ी चहल-पहल, होटल और होम स्टे फुल; हाईवे पर बाहरी राज्यों के वाहनों की कतारें

16 Nov 2026
विज्ञापन

रामपुर में दर्दनाक हादसा, गौराचांकी-डंसा सड़क पर खाई में गिरी कार; तीन की मौत, दो घायल

16 Nov 2026

मंडी में नगर निगम की सख्ती: दूसरों की जमीन से बिजली-पानी की लाइन नहीं बिछाने दी तो अपने कनेक्शन भी कट सकते हैं

16 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मावठे की दस्तक! 18 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम

16 Nov 2026

हरिद्वार: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूरा किया 36 घंटे का निर्जला व्रत

16 Nov 2026

कानपुर: अरमापुर छठ घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ व्रतियों ने किया महापर्व का समापन

16 Nov 2026

घाटमपुर: सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पूरा किया व्रत

16 Nov 2026

नयागांव के पंचमुखी मंदिर में छठ पर्व का हुआ समापन, व्रतियों ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

16 Nov 2026

काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

फिरोजपुर के शीतला मंदिर से निकाली गई 108 कलश यात्रा, बाजारों में गूंजे जयकारे

चंडीगढ़ में छठ पर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ व्रत का समापन

अयोध्या के रुदौली में तमसा नदी के तट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का हुआ समापन

16 Nov 2026

रुपईडीहा में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ महापर्व का समापन, हनुमान सरोवर पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

16 Nov 2026

गोंडा में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत

16 Nov 2026

सीतापुर में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने किया 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण

16 Nov 2026

अंबेडकरनगर में पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

16 Nov 2026

ऊना: संक्रांति पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, फूलों से सजा मंदिर

16 Nov 2026

सिरमौर: कालाअंब में छठ महापर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, तड़के 5 बजे मारकंडा नदी पहुंचे व्रती

16 Nov 2026

दमोह में खाकी पर हमला: जांच करने पहुंचे प्रधान आरक्षक के साथ बेरहमी से मारपीट, सिर के बाल तक उखाड़े

16 Nov 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Nov 2026

बरेली: छठी मइया के गीतों से गूंजे पूजा घाट, सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ महापर्व

16 Nov 2026

संगम तट पर उमड़ा आस्था का मेला, महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की

16 Nov 2026

उमरिया: बांधवगढ़ में रोमांचक नजारा, रात के सन्नाटे में सड़क पार करता दिखा बाघ, राहगीरों ने कैमरे में किया कैद

16 Nov 2026

अमेठी में कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, हाईवे से गांवों तक सफर में परेशानी

16 Nov 2026

अमेठी में सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने खोला निर्जला व्रत, नदी घाटों पर भोर से उमड़े श्रद्धालु

16 Nov 2026

लखनऊ: उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हुआ छठ पूजा का समापन, गोमती के घाट पर दिखी भारी भीड़

16 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed