{"_id":"699d9f17106668767f0b058f","slug":"video-annual-fair-held-at-baba-mastnath-math-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बाबा मस्तनाथ मठ में लगा वार्षिक मेला, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: बाबा मस्तनाथ मठ में लगा वार्षिक मेला, उमड़े श्रद्धालु
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:22 PM IST
Link Copied
बोहर में बाबा मस्तनाथ की पुण्य स्मृति में लगे तीन दिवसीय वार्षिक मेले के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं के यहां आने का सिलसिला शुरू हो गया और शाम तक चलता रहा। मेले में ढोल नगाड़ों के साथ प्राचीन वाद्य यंत्रों को देख श्रद्धालु आनंदित हुए। फाल्गुन शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं ने बाबा मस्तनाथ की समाधि व पवित्र धूणे पर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। योग साधना और आस्था के पवित्र संगम कहे जाने वाले इस मठ परिसर में दुकानें भी लगी हैं। बुधवार का तीसरे दिन मेले का विधिवत समापन होगा। इस दिन कुश्ती दंगल भी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।