{"_id":"68333db08f786433060ddfeb","slug":"video-bjp-mp-ramchandra-jangra-gave-clarification-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दी सफाई, बोले महिलाओं को प्रोत्साहित के संदर्भ में दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने दी सफाई, बोले महिलाओं को प्रोत्साहित के संदर्भ में दिया बयान
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 09:26 PM IST
Link Copied
भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर महिलाओं के प्रति भिवानी में दिए बयान को लेकर सफाई दी है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए जागड़ा ने कहा कि भिवानी में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य हुए कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने के संदर्भ में यह बात कही थी। उनका उद्देश्य महिलाओं को प्रेरित करना था। वह कहना चाह रहे थे कि आतंकवाद को डरकर नहीं, लड़कर हराया जा सकता है। क्योंकि आतंकवाद हाथ जोड़ने से नहीं, बल्कि मुकाबला करने से खत्म होगा। इसका अन्यथा मतलब न निकाला जाए। राहुल गांधी के बयान पर जांगड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को कौन गंभीरता से लेता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।