{"_id":"6a0c653f4d2b24e96109e3a7","slug":"video-contaminated-drinking-water-supply-in-bohar-village-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: बोहर गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: बोहर गांव में दूषित पेयजल की आपूर्ति, गंदे पानी की निकासी बनी समस्या
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:57 PM IST
Link Copied
नगर निगम में शामिल होने के 16 साल बाद भी बोहर में मूलभूत सुविधाएं लोगों को नसीब नहीं हुई है। गांव में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा तो कहीं दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से बीमारी का भय है। कमजोर सफाई व्यवस्था के साथ ही गंदे पानी की निकासी भी समस्या है।
अमर उजाला के मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत नांदल भवन में हुए चौपाल कार्यक्रम में बोहर के ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने इस प्रकार की अनेक समस्याएं रखी। नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने समस्याएं सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। बोहर गांव से नगर निगम के वार्ड 10 की पार्षद मनीषा नांदल, वार्ड 13 से पार्षद कृष्णा देवी, नांदल खाप प्रधान ओम प्रकाश नांदल, संजीत नांदल, जसवंत नांदल, अठगामा प्रधान अजयपाल व सुरेश नांदल, लोक गायक बालकिशन, हंसराज पांचाल व महिलाओं सहित अनेक ग्रामीण मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ग्रामीणों की ओर से चौपाल कार्यक्रम में पेयजल, गंदा पानी, सफाई व गली आदि की जो समस्याएं बताई गई है। उनका समाधान कराया जाएगा। पेयजल के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएंगे ताकि जल्द समाधान हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।