{"_id":"6b00071d25f8a0e1c0049005","slug":"video-demand-to-cancel-haryana-kabaddi-association-elections-and-appoint-an-administrator-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा कबड्डी संघ के चुनाव रद्द कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा कबड्डी संघ के चुनाव रद्द कर प्रशासक नियुक्त करने की मांग
हरियाणा कबड्डी संघ के चुनावों को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। भारतीय खेल यूनियन ने कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की ओर से 15 नवंबर 2026 को कराए गए चुनावों को पूरी तरह असंवैधानिक और नियमविरुद्ध बताते हुए इन्हें तत्काल रद्द करने की मांग की है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश नांदल ने पिथाना स्थित जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज, केंद्रीय खेल मंत्रालय और हरियाणा खेल विभाग को पुख्ता सबूतों के साथ लिखित शिकायत सौंपी है। साथ ही कार्यकारिणी की मंजूरी रोकने और पूरे मामले में प्रशासक नियुक्त करने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश नांदल ने कहा कि इस चुनाव में भारत सरकार के नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट और हरियाणा सोसाइटी एक्ट की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई हैं। उन्होंने इस चुनाव की चार बड़ी धांधलियों का खुलासा किया है।
उन्होंने कहा कि नए खेल कानून के तहत फेडरेशन की कार्यकारिणी में शामिल होने वाले 4 उत्कृष्ट खिलाड़ियों (2 पुरुष, 2 महिला) का चुनाव खुद पदक विजेता खिलाड़ियों की ओर से वोट डालकर होना चाहिए था लेकिन हरियाणा कबड्डी संघ ने चुनाव कराने के बजाय नॉमिनेशन (मनोनयन) का नियम रखकर असली खिलाड़ियों का हक छीन लिया।
उन्होंने बताया कि चुनाव नवंबर 2026 में कराए गए लेकिन वोटर लिस्ट अक्तूबर 2023 की इस्तेमाल की गई। इससे पिछले 3 सालों में जुड़े नए सदस्यों को वोट डालने से रोक दिया गया। पारदर्शिता के नियमों के तहत वोटर लिस्ट वेबसाइट पर मुफ्त होनी चाहिए लेकिन संघ ने लिस्ट की कॉपी मांगने पर 5,000 की मनमानी फीस रख दी, ताकि कोई गड़बड़ी न पकड़ सके। कहा कि वह खिलाड़ियों के हक की इस लड़ाई को हर स्तर पर लड़ेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक चुप नहीं बैठेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।