{"_id":"69cd044db4f2a6d096083ddc","slug":"video-non-teaching-staff-protest-at-mdu-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: एमडीयू में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, कंसल्टेंट हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: एमडीयू में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, कंसल्टेंट हटाने की मांग
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 05:11 PM IST
Link Copied
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ की आम सभा बुधवार को प्रशासनिक भवन के सामने प्रधान सुरेश कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और कंसल्टेंट व एडवाइजर्स को हटाने की मांग जोर-शोर से उठाई गई। कर्मचारियों का कहना था कि विश्वविद्यालय इनके बिना भी सुचारु रूप से कार्य कर सकता है।
संघ ने छुट्टी के दिन अनार सिंह की नियुक्ति पर रजिस्ट्रार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मांगें पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो अगले सोमवार से पूर्ण हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन कुलसचिव डॉ. श्री कृष्णकांत को सौंपा। बैठक में पूर्व प्रधान शांति लाल सहित कई कर्मचारी व छात्र नेताओं ने भी समर्थन जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।