Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak District Bar Elections: Enthusiasm for voting; 30 percent of votes cast in three hours.
{"_id":"6aa396e57fd497785f07f973","slug":"video-rohtak-district-bar-elections-enthusiasm-for-voting-30-percent-of-votes-cast-in-three-hours-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक जिला बार चुनाव : मतदान को लेकर उत्साह, तीन घंटे में 30 प्रतिशत वोट डाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक जिला बार चुनाव : मतदान को लेकर उत्साह, तीन घंटे में 30 प्रतिशत वोट डाले गए
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:21 AM IST
Link Copied
जिला बार चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह का माहौल है। सुबह 11 बजे तक 30 प्रतिशत तक वोट डाले जा चुके थे। प्रत्याशी नारेबाजी के बीच वकीलों से लाइन लगाकर वोट की अपील कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह आठ बजे जिला बार चुनाव को लेकर मतदान शुरू हुआ। 3245 वकील शाम पांच बजे तक ईवीएम से वोट डालकर प्रधान के छह, महिला उप प्रधान के छह, पुरुष उप प्रधान के चार, महासचिव के पांच, सह सचिव के दो व लाइब्रेरी इंचार्ज के नौ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद करेंगे। तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। एक घंटे में परिणाम आ जाएगा।
पहली बार चुनी जाएगी महिला उप प्रधान
जिला बार में अब तक प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज का चुनाव होता था। सह सचिव का पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। अबकी बार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए महिला उप प्रधान का नया पद बनाया गया है। इसके छह महिलाएं चुनावी मैदान में हैं।
प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, भंडारे पर भी चहल-पहल
बार चुनाव में पहली बार छह प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले आमने-सामने का मुकाबला रहता था। अबकी बार दीपक हुड्डा, दीपक भारद्वाज, हरिस्वरूप हुड्डा, रजनीश हुड्डा, उमेश भारद्वाज व तेजबीर कुंडू मैदान में हैं। आखिरी समय में पूर्व प्रधान अरविंद श्योराण व दीपक कुंडू ने नाम वापस ले लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।