{"_id":"674469c1b889e35b8a0e4b1e","slug":"video-sonipat-gangster-arrested-with-pistol-in-rohtak-triple-murder-case","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत का गैंगस्टर रोहतक के तिहरे हत्याकांड में पिस्तौल के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत का गैंगस्टर रोहतक के तिहरे हत्याकांड में पिस्तौल के साथ काबू
रोहतक में बलियाना मोड़ पर हुए बोहर निवासी गैंगस्टर सुमित प्लोटरा के भाई मोहित समेत तीन युवकाें की हत्या में एक और सोनीपत के मुख्य शूटर पारस मलिक को पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने तिहरे हत्याकांड में सबसे पहले और सबसे ज्यादा गोली चलाई थीं। पुलिस ने उसे अदालत के समक्ष पेश सात दिन की रिमांड मांगी है।
रोहतक पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई सीआईए-2 के प्रभारी सतीश कादियान के नेतृत्व में की गई है। पारस मलिक सोनीपत के जसराना गांव का रहने वाला है। सोनीपत पुलिस ने पारस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जबकि रोहतक पुलिस का यह 5 हजार का इनामी है। अधिकारियों ने बताया कि यह राहुल बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य है और राहुल का दोस्त भी बताया गया है। राहुल बाबा ने सोनीपत के पारस मलिक, सूरज डाकू, यूपी के बागपत के दीपक फुर्तीला और अंकित को मुख्य शूटर के रूप में प्रयोग किया था। जो कमरे के अंदर बैठे लोगों पर हमला करने गए थे। जबकि सोनू, कशिश उर्फ सिका और कपिल उर्फ शूटर ने शराब के ठेके पर बाहर फायरिंग की थी। हालांकि यह तीनों गिरफ्तार हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।