{"_id":"67440c9f886bdc84130f7c8a","slug":"video-after-kedarnath-by-election-results-congress-president-karan-mahara-said-respect-the-mandate","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हार से निराश नहीं, जनादेश का सम्मान :करन माहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हार से निराश नहीं, जनादेश का सम्मान :करन माहरा
केदारनाथ उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, कांग्रेस जनादेश का सम्मान करती है। हार से पार्टी निराश नहीं है। कहा, केदारनाथ उपचुनाव भाजपा और मुख्यमंत्री धामी की प्रतिष्ठा से जुड़ा था, जिससे भाजपा ने धन-बल के साथ ही सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग कर चुनाव जीता। कांग्रेस की ओर से की गई आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर निर्वाचन आयोग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। कांग्रेस शीघ्र ही समीक्षा कर हार के कारणों को दूर करेगी। माहरा ने कहा, भाजपा सत्ता विरोधी वोट को बांटने में सफल रही, जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिला। यदि भाजपा विरोधी वोटों को देखा जाए तो जनादेश स्पष्ट तौर पर भाजपा के खिलाफ है। कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है। केदार घाटी के विकास, तीर्थ पुरोहितों और हकहकूकधारियों, छोटे व्यापारियों की लड़ाई को कांग्रेस पुरजोर तरीके से लड़ती रहेगी।
कहा, भविष्य में भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा न हो, इस पर भी रणनीति बनाई जाएगी। कहा, कांग्रेस ने बिना संसाधनों के एकजुटता से चुनाव लड़ा। उपचुनाव में हार की शीघ्र समीक्षा की जाएगी और हार के कारणों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।