Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Symbolic hunger strike of Saja Morcha ends in Rohtak, Transport Minister's residence will be gheraoed on 8 May and Chief Minister's residence on 20 April
{"_id":"6800a8e1de391b0b120253b3","slug":"video-symbolic-hunger-strike-of-saja-morcha-ends-in-rohtak-transport-ministers-residence-will-be-gheraoed-on-8-may-and-chief-ministers-residence-on-20-april-2025-04-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में साझा मोर्चा की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त, 8 जून को परिवहन मंत्री व 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में साझा मोर्चा की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त, 8 जून को परिवहन मंत्री व 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का होगा घेराव
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 04:31 PM IST
Link Copied
रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को लेकर रोहतक डिपो के साझा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा वीरवार को नया बस अड्डा पर की जा रही 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई। हालांकि, कर्मचारियों का आक्रोश अब भी बरकरार है।
साझा मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। निजी बसों को परमिट देने की योजना और नियमित कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान न होने से कर्मचारियों में असंतोष है।
साझा मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी लंबित मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसके तहत 8 जून को अंबाला में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा।
इसके साथ ही कच्चे कर्मचारियों के समर्थन में 20 अप्रैल को रोडवेज कर्मचारी मुख्यमंत्री के आवास का भी घेराव करेंगे। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि यह केवल शुरुआत है, अगर सरकार ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई तो भविष्य में पूर्ण हड़ताल भी की जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।