Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Vigilance regarding APKs, unfamiliar contacts, tasks, and Instagram is the key to protection against cybercrime: Baburam Samvad News Agency
{"_id":"6ae1dddd3fe655c29902ba75","slug":"video-vigilance-regarding-apks-unfamiliar-contacts-tasks-and-instagram-is-the-key-to-protection-against-cybercrime-baburam-samvad-news-agency-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीके, परिचित, टास्क और इंस्टाग्राम की सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव : बाबूराम संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भिवानी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। अमर उजाला के सहयोग से पुलिस प्रशासन की टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ट्रैफिक नियमों, नशा मुक्ति और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी बाबूराम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि आजकल एपीके फाइल, अनजान परिचित, ऑनलाइन टास्क और इंस्टाग्राम के जरिए सबसे ज्यादा ठगी हो रही है। किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल को डाउनलोड न करें, लालच वाले टास्क से बचें और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ईस्ट से एसएचओ अमर कटारिया और एसआई राजेश कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी। महिला थाना से पीएसआई भारती ने गुड टच-बैड टच और महिला सुरक्षा, नशा मुक्त भारत अभियान से एएसआई मोहन ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। कार्यक्रम में एसआई ओमपाल, एसआई सुशील, अनाज मंडी चौकी प्रभारी निकेश, बिजेंद्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की।.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।