{"_id":"682a039f488f1586b609b8ad","slug":"video-dry-and-medical-drugs-will-be-completely-eradicated-in-sirsa-district-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा जिले में सूखे और मेडिकल नशों को पूरी तरह से किया जाएगा खत्म: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा जिले में सूखे और मेडिकल नशों को पूरी तरह से किया जाएगा खत्म: डीजीपी
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर रविवार को सिरसा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सिरसा, फतेहाबाद जिलों के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में नशे को लेकर शत प्रतिशत गांवों व वार्डों को नशा मुक्त करने का उन्होंने लक्ष्य दिया। इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि सिरसा जिले में नशे को लेकर पुलिस का काम सराहनीय रहा है। 50 प्रतिशत से ज्यादा गांवों और वार्डों को नशा मुक्ति किया जा चुका है। नशा मुक्त का मतलब है , उस वार्ड में नशा की बिक्री को पूरी तरह से बंद करना और नशा करने वालों की डोर टू डोर जाकर पहचान करना। पहचान कर उनका उपचार करवाना। इस दोनों पैमानों के आधार पर नशा मुक्त अभियान चलाया जाता है।
डीजीपी ने कहा कि इस बार जिले का लक्ष्य 70 प्रतिशत रखा गया था। अब इसे शत प्रतिशत कर दिया गया है। सिरसा जिले के बचे हुए सभी गांवों को इस साल के अंदर पूरी तरह से नशा मुक्त कर दिया जाएगा। यही हमारा प्रयास रहेगा। सिरसा के साथ साथ फतेहाबाद जिले को नशा मुक्त करना भी हमारा चैलेज रहेगा। सूखे नशे पर जिला पुलिस की ओर से निरंतर कार्रवाई जारी है और सराहनीय कार्य हुआ है। इसको निरंतर जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।