{"_id":"68f0e9bf5fd71c8a8200eee7","slug":"video-bhupinder-singh-hooda-slams-bjp-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है बीजेपी, किसानों की हालत बदतर : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है बीजेपी, किसानों की हालत बदतर : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है। आय दोगुनी करने का नारा देने वाली भाजपा ने फसल पर लागत को दोगुना कर दिया है। भाजपा सरकार इवेंट मैनेजमेंट में तो माहिर है, लेकिन किसानों की असली परेशानियों से बेखबर है।
वह वीरवार शाम को गोहाना अनाज मंडी के दौरे के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करती है, लेकिन हरियाणा में 24 फसलें होती ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा और खरीद प्रक्रिया में लगातार अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों किसान खाद और कीटनाशकों की किल्लत से जूझ रहे हैं। दुकानों पर यूरिया और डीएपी के लिए लंबी कतारें हैं, लेकिन सरकार केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपलब्धता दिखा रही है। हुड्डा ने कहा कि किसानों को राहत देने के बजाय सरकार ने महंगाई और लागत बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।