Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
BJP is a dishonest party; it offered the public nothing but empty rhetoric: Deepender Hooda.
{"_id":"6ac3895d60656385570acd88","slug":"video-bjp-is-a-dishonest-party-it-offered-the-public-nothing-but-empty-rhetoric-deepender-hooda-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा झूठी पार्टी, जनता को सिर्फ जुमले दिए : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा झूठी पार्टी, जनता को सिर्फ जुमले दिए : दीपेंद्र हुड्डा
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस में सोमवार को कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने शिरकत की। नेताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार वोट चोरी के जरिए बनी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कथित झूठ को जनता के सामने उजागर करें और लोगों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सम्मेलन में उमड़ी भीड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं के उत्साह का पता चलता है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने भाजपा के ‘सेवा संकल्प’ अभियान पर भी निशाना साधते हुए इसे सेवा के बजाय प्रचार और खुद की सेवा की नीति बताया।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और प्रभारी संजय दत्त ने भी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार जनता के संपर्क में रहें और किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी तथा आम लोगों की समस्याओं को उठाएं। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ब्लॉक सम्मेलनों का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।