Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Cabinet Minister Krishna Bedi hoisted the national flag at a district level program in Sonipat
{"_id":"6795c5f834f41b91f403edc1","slug":"video-cabinet-minister-krishna-bedi-hoisted-the-national-flag-at-a-district-level-program-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में जिला स्तरीय कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। गोहाना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक निखिल मदान, गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादियान और खरखौदा में विधायक पवन कुमार ने बतौर मुख्यातिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सोनीपत में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस से हमारे देशभक्तों के त्याग और बलिदान की लंबी गौरवगाथा जुड़ी है।
हम उनको आज भी याद कर रहे है उनके बलिदान को कभी भूल नही सकते। केंद्र और हरियाणा सरकार की योजनाओं की जमकर की तारीफ की। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के साथ सभी संविधान निर्माताओं को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में कमजोर वर्गों, पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के लिए उत्थान का काम किया गया है। प्रदेश व केंद्र सरकार मिलकर राज्य और देश में सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर काम कर रही है। प्रदेश में पिछड़े वर्गों के लिए क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाई गई है। प्रदेश ने खेलों में नाम कमाया है। खिलाड़ियों ने सदैव मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात में जबरदस्त सुधार हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।