{"_id":"677a6a6d705e94e0b40dfe46","slug":"video-idaya-kapa-bca-parasa-va-dadalfata-paratayagata-ma-paratabha-thakha-raha-pavara-lfatara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इंडिया कप बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे पावर लिफ्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इंडिया कप बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखा रहे पावर लिफ्टर
एटलस रोड स्थित रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत मिडटाउन में इंडिया कप बेंच प्रेस व डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। Fसमें विभिन्न स्थानों से आए पावर लिफ्टर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सीनियर, जूनियर व महिला वर्गों के मुकाबले कराए जा रहे हैं। नेचुरल स्ट्रांग पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष जुगल धवन ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 जनवरी को आठ मरला स्थित द्रोणाचार्य द जिम से किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमें प्रतिभागिता कर रहीं हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत विभिन्न खिलाड़ियों का वजन कर की गई थी। उन्होंने बताया कि सभी को अपने सेहत के प्रति विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे हम स्वस्थ रहे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 160 पावर लिफ्टर प्रतिभागिता कर रहे हैं। रविवार को पावर लिफ्टरों के बेंच प्रेस के मुकाबले कराए जा रहे हैं। साथ ही डेडलिफ्ट में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 11 विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जिले में पहुंचे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।