Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
VIDEO : Due to fog, a car landed in a field in Jind's Julana, miscreants stole the stuff kept in car
{"_id":"677a1b3df0ed9e08e400ebff","slug":"video-due-to-fog-a-car-landed-in-a-field-in-jinds-julana-miscreants-stole-the-stuff-kept-in-car","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद के जुलाना में कोहरे के कारण खेत में उतरी कार, बदमाशों ने गाड़ी में रखा सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद के जुलाना में कोहरे के कारण खेत में उतरी कार, बदमाशों ने गाड़ी में रखा सामान किया चोरी
जुलाना क्षेत्र के लजवाना खुर्द गांव के पास एक कार कोहरे के कारण खेत में उतर गई। कार में सवार दो महिला और एक चालक मेहरड़ा गांव में चले गए। पीछे से चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कार में रखे सुट व कंबल चोरी कर लिए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना निवासी महिला नीलम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात कार में सवार होकर सुट व कंबल जुलाना लेकर जा रही थी। जब वह लजवाना खुर्द गांव के पास पहुंची तो कोहरा ज्यादा होने के कारण कार खेत में उतर गई। रात के समय कार में सवार नीलम, पुनम व विकास पास के गांव मेहरड़ा में चले गए।
रात के समय अज्ञात चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कार में रखे 43 हजार 500 रूपये के सुट व कंबल चोरी कर लिए। सुबह आकर देखा तो कार से सुट व कंबल गायब थे और कार का शीशा भी टूटा हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।