{"_id":"69959d87d8b1a753a005803e","slug":"video-light-rain-will-benefit-the-wheat-crop-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गोहाना में हल्की बारिश से किसानों को राहत, गेहूं की फसल को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गोहाना में हल्की बारिश से किसानों को राहत, गेहूं की फसल को होगा फायदा
पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ था, लेकिन हल्की बूंदाबांदी से किसानों को राहत मिली है। इस समय गेहूं की फसल दूधिया अवस्था में है और तेज गर्मी से दाना पतला पड़ सकता था। बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे फसल के लिए मौसम अनुकूल हो गया है।
कृषि विभाग अधिकारी ने बताया कि अगर बारिश सामान्य रहती है तो तापमान फसल के अनुसार रहेगा और पैदावार अच्छी होगी। हालांकि ज्यादा बारिश या खेतों में जलभराव की स्थिति बनने पर फसल को नुकसान भी हो सकता है, इसलिए किसान सतर्क रहें।
कृषि विभाग के अनुसार, अगर दोबारा गर्मी बढ़ती है तो किसान न्यूरोटो पोटाश 60 प्रतिशत 400 ग्राम को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ स्प्रे करें। इससे गेहूं के दाने का साइज बढ़ता है, दाने में चमक आती है और फसल को मौसम की मार सहने की ताकत मिलती है। इससे दाना गर्मी से पिचकने से भी बच जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।