Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Massive Fire Breaks Out in a House in Ward 11, Gohana (Sonipat); Family Rescued via the Roof
{"_id":"69d9d5efce49027a150c97ab","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-a-house-in-ward-11-gohana-sonipat-family-rescued-via-the-roof-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में गोहाना के वार्ड 11 में घर में लगी भीषण आग, परिवार छत के रास्ते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में गोहाना के वार्ड 11 में घर में लगी भीषण आग, परिवार छत के रास्ते बचा
शहर के वार्ड नंबर 11 में गुरुद्वारा सिंह सभा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सरदार कबूल सिंह के बेटे मनमोहन उर्फ सनी के घर में आग लगने से पूरा घर का सामान जलकर राख हो गया। आग घर के मंदिर में जल रही ज्योत से लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर का सामान जलकर राख हो गया।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर ही मौजूद थे। आग लगने पर परिवार के लोग छत के रास्ते बाहर निकल आए और सुरक्षित बच गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इकट्ठा होकर अपने घरों के सबमर्सिबल चलाकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुराने मेन बाजार की तंग गलियों के कारण गाड़ी को अंदर तक पहुंचने में दिक्कत हुई। इसके बावजूद फायर कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
फायरमैन रमेश कुमार ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
मकान मालिक मनमोहन उर्फ सनी की शहर में केमिस्ट की दुकान है। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई ये गनीमत रही, लेकिन घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।