Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
People are angry with the administration due to overflow of contaminated sewer water in Sonipat
{"_id":"68b1987410ff405c3d040b43","slug":"video-people-are-angry-with-the-administration-due-to-overflow-of-contaminated-sewer-water-in-sonipat-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होने से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष
इंडियन कॉलोनी व सरस्वती विहार में सीवर का दूषित पानी ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी निवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने शुक्रवार को जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में दूषित पानी में बैठकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि सीवर के दूषित पानी के चलते वह नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
अगर प्रशासन ने दो दिन में समस्या का समाधान नहीं करवाया तो वह सेक्टर-23 स्थित संबंधित कार्यालय में ताला जड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि इंडियन कॉलोनी में कई माह से दूषित पानी की निकासी न होने के कारण कई गलियों में पानी भरा रहता है। इसके कारण कॉलोनी के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।
दूषित पानी के कारण मक्खी-मच्छर पनपने से बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है। लोग कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों को भी शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। इससे कॉलोनी वासियों में प्रशासन के प्रति रोष है।
लोगों ने कहा कि एक ओर प्रशासन स्वच्छता को लेकर हर सप्ताह सफाई अभियान चला रहा है, पिछले माह जिला को स्वच्छता पुरस्कार भी मिल चुका है। वहीं कॉलोनी वासी दूषित पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। उनकी समस्या स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच विजेंद्र, योगेश, कुलदीप, संदीप, जगविंद्र, सतवीर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।