{"_id":"6752d874b0c81713bd03007d","slug":"video-players-are-showing-their-talent-in-netball-competition-in-sonipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभा
सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय में एक दिवसीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रमिला ने किया।
प्राचार्य प्रमिला ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की टीमों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबला में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय (एमकेजेके), रोहतक व सैनी कॉलेज, रोहतक की टीम के बीच खेला गया। जिसमें एमकेजेके महाविद्यालय की टीम विजेता रही। सैनी महाविद्यालय की टीम ने एमकेजेके को 19-14 के स्कोर से हराया।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लेगी। साथ ही प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट खिलाड़ियों को परखा जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैदान के अंदर मुकाबला खेलते समय अपनी टीम को जीतने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को खेल भावना को त्यागना नहीं चाहिए। सभी खिलाड़ी अपनी टीमों को जीत दिलाने के लिए प्रयास कर रहे है। साथ ही प्रतियोगिता में शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।