{"_id":"6752876dac06c037db0883a0","slug":"video-amethi-mana-savama-ka-aasharama-ma-sathagathha-halta-ma-mal-yavaka-caka-va-bna-nabra-ka-bika-bramatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: मौनी स्वामी के आश्रम में संदिग्ध हालात में मिला युवक, चाकू व बिना नंबर की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: मौनी स्वामी के आश्रम में संदिग्ध हालात में मिला युवक, चाकू व बिना नंबर की बाइक बरामद
अमेठी के गौरीगंज थानाक्षेत्र के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम पर शुक्रवार सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध हालात में मौजूद युवक को पकड़ा। युवक के पास बिना नंबर की बाइक व चाकू बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने एक वीडियो बयान जारी कर आश्रम पर संदिग्ध हालात में युवक के आने व चाकू बरामद होने की बात कहते हुए हत्या करने की आंशका जाहिर की।
उन्होंने कहा कि पहले भी आश्रम पर कई बार साधु संतों पर हमला हो चुका हुआ है। चाकू लेकर आश्रम पर आना और सवालों के सही जवाब नहीं देना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। मौनी स्वामी ने पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है।
एसएचओ श्याम नारायण पांडेय बताया कि मामला संज्ञान में आना है। युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।