Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शहर में निकाला जुलूस
{"_id":"672b2339bf90a5cd1a0f00ac","slug":"video-sanapata-ma-samahaka-thashhakarama-ka-aarapaya-ka-garafatara-ka-maga-shahara-ma-nakal-jalsa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, शहर में निकाला जुलूस
सोनीपत के नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने सरकार व पुलिस विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गोहाना रोड पर छोटूराम चौक के पास लोग एकत्रित हुए। वहां से लोग जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव ने लोगों को जांच का आश्वासन दिया।
आम आदमी पार्टी के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने बताया कि 24 अक्तूबर को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार कर पाई। बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पीड़ित पक्ष की ओर से लगातार आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई न होने के कारण पीड़ित पक्ष परेशान है। नाबालिग बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने शहर में जुलूस निकाला। छोटूराम चौक से लघु सचिवालय तक जुलूस निकालते हुए पहुंचे। लघु सचिवालय के गेट पर लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त राहुल देव को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।