Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
sit-in was held outside the power house to protest against the low voltage and frequent burning of electric wires In Sonipat
{"_id":"685f90013e394c79fe001b37","slug":"video-sit-in-was-held-outside-the-power-house-to-protest-against-the-low-voltage-and-frequent-burning-of-electric-wires-in-sonipat-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में वोल्टेज कम होने व बिजली के तार बार-बार जलने के विरोध में बिजली घर के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में वोल्टेज कम होने व बिजली के तार बार-बार जलने के विरोध में बिजली घर के बाहर दिया धरना
मयूर विहार में वोल्टेज कम होने व बिजली के तार बार-बार जलने के विरोध में गढ़ी ब्राह्मणान स्थित बिजलीघर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी, जोगिंद्र मलिक, सतीश, टिंकू, प्रदीप व संदीप ने कहा कि लगातार वोल्टेज कम आने व लोड बढ़ने के कारण बार-बार बिजली के तार जल रहे हैं। कई बार प्रशासन अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं।
नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात हुई थी, अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पांच दिन में ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे जो तार जल गए उसको अभी नए बदल दिए जाएंगे। इस पर लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली घर के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।