{"_id":"6a72060a69ead45c43071640","slug":"video-sonipat-councilors-representative-ends-hunger-strike-following-mlas-assurance-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: विधायक के आश्वासन पर खत्म हुई पार्षद प्रतिनिधि की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: विधायक के आश्वासन पर खत्म हुई पार्षद प्रतिनिधि की भूख हड़ताल
सोनीपत। गन्नौर के वार्ड-10 की कच्ची काॅलोनी में करीब एक दशक से विकास कार्य नहीं होने से नाराज होकर लहरी सिंह पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद प्रतिनिधि टिंकू प्रधान ने मंगलवार को दूसरे दिन अपना आंदोलन खत्म कर दिया। विधायक देवेंद्र कादियान व एसडीएम प्रवेश कादियान ने मौके पर पहुंचकर जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराई। काॅलोनी की समस्याओं के समाधान के लिए मामले को सरकार के समक्ष स्पेशल केस के रूप में उठाने का आश्वासन दिया।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि वार्ड-10 की जिस काॅलोनी को पक्का कराने की मांग की जा रही है, उस जमीन का नेचर अलग होने के कारण मौजूदा सरकारी नीति के तहत उसे नियमित नहीं किया जा सकता। हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह की काॅलोनियां बनी हुई है और वहां भी लोग ऐसी ही समस्याओं से जूझ रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को स्पेशल केस के रूप में सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि काॅलोनी के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
विधायक ने भरोसा दिलाया कि उनकी देवा संस्था कालोनी में सफाई, गलियों की मरम्मत और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं पर तत्काल काम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें बिना देरी पूरा कराया जाएगा और इसमें क्षेत्रवासियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब, एमई राहुल मोर और जेई अरविंद भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।