{"_id":"6a71b81ad3d877c938069840","slug":"video-married-woman-jumps-into-yamuna-after-family-dispute-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गृहकलह के बाद विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गृहकलह के बाद विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग
फतेहाबाद (आगरा)। थाना क्षेत्र के गांव ईंधौन में सोमवार सुबह गृहकलह के बाद एक विवाहिता के यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया। देर शाम तक पीएसी के गोताखोर महिला की तलाश में जुटे रहे, लेकिन पता नहीं लग सका।
गांव ईंधौन निवासी कुमकुम (22) पत्नी रवि की सोमवार सुबह किसी बात को लेकर ससुरालवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद गुस्से वह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर यमुना नदी पहुंची और उसमें छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण कोई भी उसकी तलाश में नदी में उतरने का साहस नहीं कर सका। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
महिला के चचेरे भाई नरेश कुमार निवासी ठार हीरा छांरी, थाना नगला सिंघी, जिला फिरोजाबाद ने आरोप लगाया कि कुमकुम की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। करीब दो माह पहले भी उनकी मांग पर सामान दिया गया था, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। उनका आरोप है कि कुमकुम की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। सूचना पर एसीपी फतेहाबाद भी मौके पर पहुंच गए। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला के यमुना नदी में कूद गई है। पीएसी के गोताखोर तलाश में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।