फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65-Year-Old Woman Killed by Speeding Truck Outside Khatu Shyam Temple

Agra: खाटू श्याम के दर्शन कर निकली महिला, मंदिर के बाहर मिली दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Aug 2026 03:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 65 वर्षीय सरला देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि नो-एंट्री में प्लाईवुड से लदा ट्रक चल रहा था, जिसके कारण हादसा हुआ।

विज्ञापन
65-Year-Old Woman Killed by Speeding Truck Outside Khatu Shyam Temple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर बाहर निकली महिला को ट्रक ने रौंद दिया। तत्काल परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के सामने ट्रक की टक्कर से 65 वर्षीय सरला देवी की मौत हो गई। वह मंदिर में दर्शन कर घर जा रही थीं। तभी प्लाईवुड से लदा ट्रक आया और उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


चालक ने ट्रक रोकने के बाद पीछे किया। इस दौरान फिर से उन्हें चपेट में ले लिया। जानकारी पर आए परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि नो एंट्री में ट्रक निकल रहा था। इस वजह से हादसा हुआ। मृतका के पति की पूर्व में मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed