फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP State President Shyam Lal Pal Targets BJP in Agra

UP: 'मदारी का खेल अब खत्म, जनता समझ चुकी है असलियत', सपा प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला, जानें क्या कहा

Wed, 05 Aug 2026 01:43 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आगरा में भाजपा सरकार पर बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की समस्याओं को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘मदारी का खेल अब खत्म हो चुका है और जनता सरकार की असलियत समझ चुकी है।’

विज्ञापन
SP State President Shyam Lal Pal Targets BJP in Agra
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को आगरा में सत्ताधारी दल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार की विचारधारा को नफरतवादी और नीतियों को शोषणकारी करार देते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और इनका मदारी का खेल अब खत्म हो चुका है। उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी, लगातार हो रहे पेपर लीक और किसानों के मुद्दे पर सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो दिन के आगरा दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बुधवार को फतेहाबाद रोड स्थित कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को साल में 2 करोड़ नौकरी और 15 लाख रुपये देने के झूठे वादे किए गए थे, जिससे आज जनता परेशान है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की खाद की बोरी में कटौती की गई है और उसमें डकैती डाली गई है, जिससे किसान परेशान है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जब भी कोई वैकेंसी आती है, तो पेपर लीक हो जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कैसी सरकार है जहां एक-एक साल में 20-20 पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक कराकर बड़े बाप के बेटे-बेटियों को डॉक्टर और इंजीनियर बनाया जा रहा है। इससे पूरे लोकतंत्र को खतरा है और जनता में अलोकतांत्रिक सत्ता के खिलाफ भारी जन आक्रोश है।
विज्ञापन




सड़कों पर उतरी जनता, सरकार सो रही है 
श्याम लाल पाल ने कहा कि जनता के इस आक्रोश का ही नतीजा है कि लोग पैदल मार्च करते हुए दिल्ली की सड़कों तक पहुंच चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं टूट रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगरा के ऐतिहासिक और पर्यटन महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनपद आगरा एक ऐतिहासिक और पावन धरती है, जहां तमाम विदेशी लोगों का भी आकर्षण बना रहता है। ऐसे पर्यटन स्थल की अपनी एक अलग पहचान है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण निषाद, प्रदेश सचिव राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed