{"_id":"6a72f640f430599fbf040bb3","slug":"human-body-parts-found-in-trolley-bag-on-tamil-nadu-express-probe-launched-from-agra-to-chennai-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तमिलनाडु एक्सप्रेस से मानव अंगों की तस्करी या हत्या! ट्रॉली बैग में मिले कई अंग; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तमिलनाडु एक्सप्रेस से मानव अंगों की तस्करी या हत्या! ट्रॉली बैग में मिले कई अंग; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 05 Aug 2026 02:07 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:07 PM IST
सार
चेन्नई से नई दिल्ली जा रही ट्रेन के आगरा कैंट पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने संदिग्ध बैग कब्जे में लिया, जिसमें काफी गल चुके मानव अंग मिले। बैग पर चेन्नई का रैपर मिला है, हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने की आशंका समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संयुक्त टीम चेन्नई भेजी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में मिले मानव अंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में ट्रॉली बैग के अंदर मानव अंग मिलने से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गई। बैग से बदबू और लिक्विड निकलने की सूचना यात्री ने 139 पर दी थी। आगरा कैंट पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मानव अंग काफी गल चुके और काले पड़ चुके हैं। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच के लिए संयुक्त टीम चेन्नई भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी से जीआरपी और आरपीएफ ने संदिग्ध ट्रॉली बैग बरामद किया। बैग में मानव अंग मिलने की पुष्टि के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि चेन्नई से नई दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक यात्री ने 139 पर सूचना दी थी कि जनरल बोगी में रखा ट्रॉली बैग से लिक्विड निकल रहा है और बदबू आ रही है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद ग्वालियर में ट्रेन की जांच कराने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ट्रेन वहां से निकल चुकी थी।
आगरा कैंट पहुंचने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और बैग को कब्जे में लिया। बैग खोला गया तो टीम के होश उड़ गए। उसके अंदर से मानव अंग मिले। जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि बैग के अंदर जो अंग मिले हैं, वो काले पड़ चुके हैं और काफी सड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनमें से बदबू आ रही है।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बैग पर मिला रैपर चेन्नई का है। आशंका है कि बैग चेन्नई से ही ट्रेन में रखा गया। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की आशंका समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चेन्नई भेजी जाएगी।