{"_id":"6a72acc63827bee0e8049e45","slug":"agra-murder-case-father-and-brother-in-law-four-months-pregnant-unmarried-daughter-drowned-in-chambal-river-2026-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: चार माह की गर्भवती अविवाहित बेटी, बाप ने चंबल नदी में डुबोकर मार डाला; जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार माह की गर्भवती अविवाहित बेटी, बाप ने चंबल नदी में डुबोकर मार डाला; जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:54 AM IST
सार
दिल्ली में रहने वाला बाप आगरा में हैवान बन गया। आरोपी बाप ने दामाद के साथ मिलकर चार माह की गर्भवती युवती की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। गर्भवती युवती अविवाहित थी। उसका किशोर से अफेयर था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
1 of 9
agra murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अविवाहित और चार महीने की गर्भवती बेटी को आगरा जिले के बासौनी लाकर चंबल नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस से बचने के लिए दामाद की मदद से बेटी को जल प्रवाहित करने के फोटो भी खिंचवाए।
बिना बेटी के घर पहुंचे पिता पर पड़ोसियों को शक हो गया। पिता ने बचने के लिए बेटी के जहर खाकर जान देने की झूठी कहानी बना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को कॉल करके जानकारी दे दी। इस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
2 of 9
आगरा में बाप ने की बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली पुलिस आरोपी पिता और दामाद को मंगलवार को बासौनी लाई और गोताखोरों की मदद से युवती के शव की तलाश की। बासौनी इलाके का शख्स कई साल पहले दिल्ली चला गया था। वह दक्षिण दिल्ली में परिवार सहित रहता है। एक महीने पहले उसे पता चला कि 18 वर्षीय बेटी 4 महीने की गर्भवती है।
3 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामाद के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
उसके प्रेम संबंध क्षेत्र के ही नाबालिग से हैं। इस बात पर बेटी से उसका झगड़ा हो गया और दामाद के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। तीनों 28 जुलाई को दिल्ली से बासौनी स्थित अपने गांव आ गए। रात में रिश्तेदार के यहां रुकने के बाद 29 जुलाई की सुबह 6:30 बजे चंबल के घाट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के जहर खाकर खुदकुशी करने की दी जानकारी
यहां बेटी पर नदी में कूदकर जान देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर खुद ही डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अकेला घर पहुंचा। पड़ोसियों के शक होने पर उसने बताया कि बेटी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
5 of 9
आगरा में बाप ने की चंबल नदी में बेटी को डुबोकर हत्या, नदी में खड़ा आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने मोबाइल में फोटो भी दिखाए। यह फोटो वायरल हो गए। एक पड़ोसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। 31 जुलाई को पड़ोसी की तहरीर पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई। सोमवार को भी आगरा में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।