फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: 20-Foot-Deep Sinkhole Opens Near Hariparvat, Traffic Diverted; Heavy Vehicles Restricted

MG रोड पर खौफनाक दृश्य: सड़क में अचानक हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, इन वाहनों का प्रवेश बंद; संजय प्लेस संभलकर जाएं

Wed, 05 Aug 2026 08:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 08:38 AM IST
सार

हरीपर्वत चौराहे पर सीवर मैनहोल के पास सड़क धंसने से 20 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया, जिसके चलते करीब तीन घंटे ट्रैफिक डायवर्ट रहा। नगर निगम ने गड्ढा भर दिया है, लेकिन जांच पूरी होने तक भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा और बुधवार को स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की आशंका है।

विज्ञापन
Agra: 20-Foot-Deep Sinkhole Opens Near Hariparvat, Traffic Diverted; Heavy Vehicles Restricted
सड़क में अचानक हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत चौराहे स्थित ट्रैफिक सिग्नल की स्टॉप लाइन पर सीवर मैनहोल के पास सड़क धंसने से 20 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा हो गया। स्पीड कलर लैब से हरीपर्वत चौराहे जाने वाली सड़क पर यह गड्ढा हुआ, जिससे शाम को करीब तीन घंटे तक ट्रैफिक डायवर्ट करके निकाला गया। नगर निगम और वीए टेक वबाग की टीम ने रात 9 बजे तक गड्ढे को मलबा और गिट्टियां डालकर भरा, जिसके बाद यहां से भारी वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


 

एमजी रोड पर हरीपर्वत चौराहे होते हुए पुरानी ईंटों की डाट तकनीक से बनी सीवर लाइन बिछी हुई है। मंगलवार शाम को यहां गहरा गड्ढा हो गया जो लगातार चौड़ा होता चला गया। यहां करीब 20 फीट गहरी सीवर लाइन और करीब 6 फीट गहरी पानी की पाइपलाइन है। सीवर लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंसने की आशंका जताई जा रही है। जलकल के अधिशासी अभियंता संघभूषण ने बताया कि फिलहाल गड्ढा भरवा दिया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि लाइन कितनी क्षतिग्रस्त है। यहां काम करने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को होगी परेशानी
हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग के कारण एक लेन पहले से ही कम है। अब चौराहे से पहले सीवर मैनहोल के पास लीकेज के कारण हुए गड्ढे की बैरिकेडिंग से यहां केवल एक कार निकलने की जगह है। बुधवार को स्कूलों की छुट्टी के समय जाम की आशंका है। भगवान टॉकीज से सदर जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है, जिस पर से हर दिन लाखों लोग निकलते हैं।

 
विज्ञापन

वजीरपुरा, सेंट पीटर्स रोड होकर हरीपर्वत निकलेंगे वाहन
एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि हरीपर्वत पर सड़क धंसने के बाद ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वाहनों को सूरसदन से काॅसमाॅस माॅल होकर सेंट पीटर्स रोड, मंडी सईद खां से एमडी जैन इंटर कॉलेज होते हुए हरीपर्वत चाैराहे की तरफ निकाला जा रहा है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया है। बैरिकेडिंग भी कर दी गई है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed