फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: House Collapses Like a House of Cards After Rain, Family Escapes Unhurt

बारिश ने मचाई तबाही: फिरोजाबाद में ताश के पत्तों की तरह ढहा आशियाना, बारिश ने छीनी छत; बाल-बाल बचा परिवार

Wed, 05 Aug 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 12:31 PM IST
सार

फिरोजाबाद के सोफीपुर में लगातार बारिश से जर्जर मकान बुधवार सुबह भरभराकर गिर गया, जिससे गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे से पहले परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई; अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Firozabad: House Collapses Like a House of Cards After Rain, Family Escapes Unhurt
फिरोजाबाद में ताश के पत्तों की तरह ढहा आशियाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोफीपुर में बुधवार सुबह बारिश के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसा होते ही परिवार के सदस्य समय रहते भागकर बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आशियाना गिरने से मलबे के नीचे दबकर लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन


 पीड़ित राजन सिंह ने बताया कि बीते कई दिनों से जारी बारिश के कारण उनका मकान सीलन की वजह से जर्जर हो चुका था। बुधवार को अचानक भरभराकर पूरी दीवार और छत गिर पड़ी। मेहनत से जोड़ी गई गृहस्थी मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक नुमाइंदा मौके पर सांत्वना देने तक नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन


आर्थिक रूप से बेहद कमजोर राजन सिंह के सामने अब मासूम बच्चों को लेकर सिर छिपाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। खुद के बल पर दोबारा मकान खड़ा करने की उनकी हैसियत नहीं है। बेघर हुए पीड़ित ने जिला प्रशासन और तहसील अधिकारियों से हाथ जोड़कर आर्थिक मदद और आवास योजना के तहत तुरंत राहत दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed