फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four Hours of Rain, Hours Without Power 35 Villages Face 12-Hour Outage

चार घंटे की बारिश से आठ घंटे की आफत: 35 गांवों की बत्ती हुई गुल, शहर से लेकर देहात तक...कटौती से लोग हुए बेहाल

Wed, 05 Aug 2026 10:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 10:12 AM IST
सार

आगरा में चार घंटे की बारिश और तेज हवा के बाद कई इलाकों में पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ा। फतेहाबाद के 35 गांवों में करीब 12 घंटे और लादूखेड़ा के 20 गांवों में करीब 28 घंटे तक बिजली संकट रहा।
 

विज्ञापन
Four Hours of Rain, Hours Without Power 35 Villages Face 12-Hour Outage
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा जिले में चार घंटे हुई बारिश ने बिजली विभाग की तैयारियों और दावों की पोल खोलकर रख दी। कई जगह पेड़ गिरने तो कुछ जगह तेज हवा व बारिश से खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग पिछले दो साल से करोड़ों रुपये खर्च कर बिजली आपूर्ति बेहतर करने का दावा कर रहा था। हालांकि 4 घंटे की बारिश के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को 8 घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के भावना एस्टेट से लगते इलाकों में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। बाह में मंगलवार को हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई। बाह में अभिनव विद्यालय के पास कैंजरा मार्ग पर पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ टूट कर सड़क पर गिरने से जाम भी लग गया। पेड़ का मलबा हटाए जाने पर करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। सन्नपुरा क्षेत्र में बिजली के 2 खंभे टूट गए। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। बटेश्वर फीडर पर भी पेड़ टूट कर गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जैतपुर के एसडीओ शंभूनाथ ने बताया कि बारिश के दौरान सभी लाइनें ब्रेक डाउन में रही थी, सन्नपुरा में दो खंभे टूटे हैं। बाह के एसडीओ नितिन माहेश्वरी ने बताया कि बटेश्वर फीडर में पेड़ टूटने से 5 घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


डीवीवीएनएल के आगरा जोन के मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने बताया कि आंधी बारिश की वजह से जगनेर, दिगनेर, किरावली और सिकंदरा क्षेत्र में करीब तीन से पांच घंटे के लिए ब्रेकडाउन आया था। मरम्मत कराकर आपूर्ति सुचारू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटे गुल रही 35 गांवों की बिजली
फतेहाबाद में लगातार बारिश के चलते रूपपुर विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार सुबह तीन बजे ब्रेकडाउन और तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसके चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 35 गांवों की विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गई। करीब 12 घंटे तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह बिजली गुल होते ही गांवों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम फॉल्ट तलाशने और मरम्मत कार्य में जुट गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद तकनीकी खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।


अंधेरे में डूबे लादूखेड़ा के 20 गांव
लादूखेड़ा कस्बे में सोमवार देर शाम को बारिश होने के बाद बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रातभर क्षेत्र के करीब बीस गांवों के लोग गर्मी से परेशान रहे। गर्मी के चलते रात भर लोगों की नींद पूरी नहीं हुई एवं सुबह पानी की भी समस्या हुई। सोमवार सुबह 10 बजे विद्युत सप्लाई काट दी गई थी जो शाम 7 बजे चालू की गई। लेकिन रात 9 बजे शुरू हुई बारिश के चलते सप्लाई फिर से बंद कर दी गई, जो मंगलवार शाम 4 बजे चालू की गई। करीब 28 घंटे की इस बिजली कटौती के कारण लोगों में आक्रोश रहा। मामले में एसडीओ खेरागढ़ अरविंद कुमार ने बताया कि लाइन में फॉल्ट हो जाने की वजह से समस्या हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed