{"_id":"6a71b82ce8e6d8b0790663de","slug":"video-mobile-hacked-rs224-lakh-withdrawn-from-bank-account-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 2.24 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 2.24 लाख रुपये
आगरा। साइबर अपराधियों ने एक युवती के मोबाइल को हैक करने के बाद खाते से 2.24 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से रकम निकासी के मैसेज भी नहीं आए। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मायापुरी, कालिंदी पुरम निवासी सीमा ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बैंक खाता केनरा बैंक, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, खंदारी की शाखा में है। 23 जुलाई को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। सबसे पहले खाते से 1 रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद तीन और ट्रांसजेक्शन कर 28 जुलाई तक खाते से 2,24,590 रुपये निकाल लिए गए। बैंक जाने पर भी
रकम निकालने वाले के बारे में पता नहीं चल सका। उन्होंने थाना साइबर क्राइम में तहरीर दी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि मामले में लेन-देन की जानकारी की जा रही है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई और जहां से निकाली गई, उनके बारे में पता किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।