{"_id":"6a71b5f68bac62b905037ec0","slug":"video-lkhanauu-ma-ghara-ka-bhara-tahal-raha-savanavatata-athhakara-sa-sana-ka-cana-jhapata-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत्त अधिकारी से सोने की चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में घर के बाहर टहल रहे सेवानिवृत्त अधिकारी से सोने की चेन झपटी
लखनऊ में गुडंबा क्षेत्र के जानकीपुरम में घर के बाहर टहल रहे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (भारत सरकार) के सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक अशोक शर्मा से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी अशोक कुमार के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर टहलते हुए एसबीआई रोड से अपने घर की ओर लौट रहे थे। घर के सामने पहुंचते ही पीछे से दोपहिया वाहन पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।
पीड़ित ने बताया कि घटना स्थल पर पर्याप्त रोशनी नहीं थी। बदमाशों की बाइक की बैक लाइट भी बंद थी, जिससे उसका नंबर दिखाई नहीं दिया। वहीं बाइक की आवाज भी बेहद धीमी होने के कारण उन्हें पहले से कोई आभास नहीं हुआ।
पीड़ित के मुताबिक, घटना से करीब 10 मिनट पहले वह घर से लगभग 150-200 मीटर दूर एक पुलिया पर बैठे थे। उसी दौरान दो युवक वहां से गुजरे और उनके ऊपर ईंट फेंकी थी। उस समय उन्होंने इसे शरारत समझा, लेकिन अब आशंका है कि वही लोग उनकी रेकी कर रहे थे और बाद में चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़ित की पत्नी वीना शर्मा ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।