{"_id":"6aba59fce1376cec4207fb0d","slug":"video-sonipat-suoh-lions-dominate-blockbuster-cup-win-title-by-defeating-elite-3-0-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: ब्लॉकबस्टर कप में एसयूओएच लायंस का दबदबा, एलीट को 3-0 से हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: ब्लॉकबस्टर कप में एसयूओएच लायंस का दबदबा, एलीट को 3-0 से हराकर जीता खिताब
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में आयोजित बीसवांमील ब्लॉकबस्टर कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले संस्करण में एसयूओएच लायंस ने खिताब अपने नाम किया। रविवार को आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसयूओएच लायंस ने एसयूओएच एलीट को सीधे तीन सेटों में 3-0 से हराया। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में एसयूओएच लायंस ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने शानदार सर्विस, ब्लॉकिंग और सटीक आक्रमण के दम पर मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी। वहीं, एसयूओएच एलीट ने भी जुझारूपन और खेल भावना का परिचय दिया, लेकिन उसे उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता में बीसवांमील और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अशोका विश्वविद्यालय, ओपी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, एसआरएम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन सहित अन्य संस्थानों की टीमें शामिल रहीं।
प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबला रात 9:30 बजे खेला गया। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनमें टीम भावना, अनुशासन व खेल भावना को बढ़ावा देना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।