फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sugarcane farmers' protest ends after six days; assurance given that demands will be met

छह दिन बाद समाप्त हुआ गन्ना किसानों का धरना, मांगें पूरी करने का आश्वासन

Thu, 29 Oct 2026 09:12 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:12 PM IST
Sugarcane farmers' protest ends after six days; assurance given that demands will be met
सोनीपत। सहकारी चीनी मिल के नवीनीकरण, पेराई सत्र जल्द शुरू करने और अतिरिक्त गन्ने की व्यवस्था सहित लंबित मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले चल रहा गन्ना किसानों का धरना वीरवार को छठे दिन समाप्त हो गया। उपायुक्त नेहा सिंह के साथ हुई बैठक में मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा की। प्रशासन ने भरोसा दिया कि सोनीपत शुगर मिल प्रदेश की अन्य शुगर मिलों के साथ ही शुरू होगी और मिल की क्षमता से अधिक गन्ने को दूसरी मिलों में पहुंचाने का परिवहन खर्च भी प्रबंधन उठाएगा। किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर वीरवार को मुख्यमंत्री और सहकारिता मंत्री की शवयात्रा निकालकर पुतले दहन करने का एलान किया था। हालांकि, मिल प्रशासन और उपायुक्त की ओर से बातचीत की पहल के बाद किसानों ने यह निर्णय रद्द कर दिया। इसके बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त और मिल प्रशासन के साथ बैठक की, जिसमें मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया। भाकियू (टिकैत) के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने बताया कि चीनी मिल के एमडी डॉ. अनमोल के पिता के निधन पर किसानों ने धरनास्थल पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मिल प्रशासन की टीम धरनास्थल पर पहुंची और उपायुक्त की ओर से किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया। बैठक में उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि प्रदेश की अन्य शुगर मिलों के साथ द सोनीपत सहकारी चीनी मिल भी चालू होगी और किसान उसी दिन अपना गन्ना लेकर मिल पहुंच सकेंगे। मिल प्रबंधन प्रतिदिन अपनी क्षमता के अनुसार गन्ने की पेराई करेगा। यदि अतिरिक्त गन्ने की पेराई संभव नहीं हुई तो उसे दूसरी मिलों तक पहुंचाने का परिवहन खर्च प्रबंधन वहन करेगा। वीरेंद्र पहल के अनुसार चीनी मिल की वार्षिक पेराई क्षमता करीब 22 से 25 लाख क्विंटल है, जबकि क्षेत्र में लगभग 50 लाख क्विंटल गन्ना उपलब्ध है। ऐसे में करीब 25 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने को दूसरी मिलों में भेजने की जरूरत पड़ती है। किसानों का कहना था कि पहले अतिरिक्त गन्ने को दूसरी मिलों में भेजने की व्यवस्था पेराई सत्र के अंतिम चरण में की जाती थी। इससे किसानों को परेशानी होती थी। किसानों की मांग थी कि अतिरिक्त गन्ने को दूसरी मिलों में भेजने की व्यवस्था सत्र के अंत तक टालने के बजाय पहले दिन से लागू किया जाए। बैठक में इस व्यवस्था का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। अब किसानों की नजर पेराई सत्र शुरू होने के साथ इन आश्वासनों पर अमल होने पर रहेगी। धरने के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भी किसानों के समर्थन में पहुंचे। इनमें किसान नेता श्रद्धानंद सोलंकी, ईश्वर राठी, ईश्वर दहिया और सिलकराम मलिक शामिल रहे। आम आदमी पार्टी ने भी गन्ना किसानों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरेली: बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई

29 Oct 2026

जयपुर: पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी, डेढ़ लाख रुपये और आर्टिफिशियल ज्वेलरी ले गया चोर

29 Oct 2026

Video: दुबग्गा में पांच लाख के विवाद में आसिया की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

29 Oct 2026

Video: राजधानी में अचानक से बदला मौसम शुरू हुई बरसात

29 Oct 2026

वीडियो: मेट्रोपोलिस सोसाइटी में गड्ढे भरने का अभियान शुरू, एक नवंबर से बनेगी नई सड़क

विज्ञापन

गोरखपुर में बदला मौसम, बारिश और हवाओं से बढ़ी ठंड

29 Oct 2026

नोएडा में बारिश से बदला मौसम, तापमान 18 डिग्री पहुंचा

29 Oct 2026
विज्ञापन

पंजाब का वांछित आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

29 Oct 2026

Video: अयोध्या रोड पर कार सवार से मारपीट और चेन छीनने की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

29 Oct 2026

Video: माटी कला महोत्सव में श्रद्धा तिवारी सिखा रहीं दीये बनाना

29 Oct 2026

Video: करवा चौथ पर महिलाओं की मनोदशा को लेकर छलका दर्द, संदीप बंसल बोले- ‘बचा ही क्या है’

29 Oct 2026

मजिस्ट्रेट के आदेश पर खोदी जा रही एएमयू प्रोफेसर के पत्नी की कब्र

29 Oct 2026

अमृतसर में अस्पताल में बच्ची की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

29 Oct 2026

गोंडा: चुनाव की तैयारी तेज, 29 जोन और 197 सेक्टर में बंटेगा जिला

29 Oct 2026

बरेली: करवाचौथ पर पत्नी की याद में युवक ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

29 Oct 2026

मेरठ: त्योहारों से पहले देवलोक कॉलोनी में विशेष सफाई अभियान, महापौर ने किया निरीक्षण

29 Oct 2026

सहारनपुर: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, सुबह हुई बूंदाबांदी से गिरा तापमान; ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

29 Oct 2026

मेरठ: बादलों और हल्की बूंदाबांदी से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ

29 Oct 2026

मेरठ: जेल में 65 में से 37 महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, मुस्कान और रविता ने नहीं रखा

29 Oct 2026

शाहजहांपुर: कलावा कटवाने और तिलक मिटाने का आरोप, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

29 Oct 2026

हमीरपुर: करवाचौथ पर अवाहदेवी माता मंदिर में उमड़ी सुहागिनों की भीड़, भजन-कीर्तन पर झूमीं महिलाएं

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा: खड़े ट्रक से टकराया ऑटो; दो मजदूरों की मौत

29 Oct 2026

कानपुर: सिंहपुर से यश कोठारी सड़क पर कराया पैचवर्क, वाहन चालकों को राहत मिली

29 Oct 2026

न्यू कानपुर सिटी योजना के पास सड़क पर कूड़े का अंबार, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी

29 Oct 2026

फतेहाबाद में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के बावजूद नागरिक अस्पताल में बेहतर काम, स्पॉट टीम ने परखी व्यवस्थाएं

29 Oct 2026

आजम खां और अब्दुल्लाह आजम को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, दो पैन कार्ड रखने के मामले में सजा निलंबित

29 Oct 2026

VIDEO: अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान की तैयारी, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचेंगे श्रद्धालु

29 Oct 2026

VIDEO: राज्य स्तरीय रोलर हॉकी में मथुरा का जलवा, जिले की टीम ने हासिल किया तीसरा स्थान

29 Oct 2026

VIDEO: 90 करोड़ से चमकेंगी मथुरा की ये तीन मुख्य सड़कें, नगर आयुक्त ने किया शिलान्यास

29 Oct 2026

रामपुर बुशहर: रणवीर ठाकुर बोले- हिमाचल विद्युत बोर्ड में 60 फीसदी तकनीकी पद खाली, जल्द भर्ती करे सरकार

29 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed