{"_id":"69c13721b2c4366b4e079f59","slug":"video-tiranga-yatra-in-sonipat-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में तिरंगा यात्रा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक ने भारत माता के जयकारों के बीच रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में तिरंगा यात्रा: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक ने भारत माता के जयकारों के बीच रवाना किया
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:20 PM IST
Link Copied
शहीदी दिवस के अवसर पर गांव मुरथल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसका शुभांरभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व राई विधायक कृष्णा गहलावत ने किया। यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और भारत माता की जय” व “वंदे मातरम के नारों से वातावरण को देशभक्तिमय बनाया।
यह यात्रा ताजपुर-मिमारपुर मार्ग से होते हुए कली बाबा की कुटिया पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक कृष्णा गहलावत ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने मुरथल गांव के शहीद हवलदार हवा सिंह, शहीद सिपाही सतीश कुमार और शहीद जोगिंदर सिंह को नमन करते हुए कहा कि इन वीरों का बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान अंकित मुरथल, प्रमोद, मोहित सैनी मलिकपुर, अनिल, नंदू, सुरजीत वाल्मीकि, रमेश सरपंच मेहंदीपुर, बंटी, दीपक, नीरज, प्रदीप, राजपाल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।