Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Truck driver crossing the road on foot in Sonipat died in an accident, accident happened near 20th mile chowk on NH-44
{"_id":"689b22a3597f7e10f00da222","slug":"video-truck-driver-crossing-the-road-on-foot-in-sonipat-died-in-an-accident-accident-happened-near-20th-mile-chowk-on-nh-44-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में पैदल सड़क पार रहे ट्रक चालक की हादसे में मौत, एनएच-44 पर बीसवां मील चौक के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में पैदल सड़क पार रहे ट्रक चालक की हादसे में मौत, एनएच-44 पर बीसवां मील चौक के पास हुआ हादसा
नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मिल चौक के पास दर्दनाक सडक़ हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वह पैदल ही सडक़ पार कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार के जिला मुंगेर के गांव बेहरारड़ा हॉल बढ़मलिक स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी अलंकार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे रंजीत कुमार सिंह (29) ट्रक चालक थे।वह करीब आठ साल से बीसवां मील क्षेत्र में रहकर चालक का काम करते थे।
वह फिलहाल चार साल से राजेश कुमार के ट्रक पर चालक थे। अलंकार सिंह सोमवार रात को ड्यूटी खत्म कर पैदल ही कमरे की तरफ जा रहे थे। वह बीसवां मील चौक से आगे ढाबे के सामने हाईवे को पार करने लगे तो किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अलंकार के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अलंकार सिंह ने बताया कि रंजीत कुमार के पास तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। वहीं चालक का काम कर परिवार का लालन-पालन कर रहे थे। हादसे के बाद उनकी पत्नी बार-बार बेसुध हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।