{"_id":"68ef86834d1d5423b60911c2","slug":"video-villagers-allege-discrimination-in-plot-distribution-2025-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दोदवा के ग्रामीणों ने 100 वर्ग गज के प्लॉट वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप, दोबारा सर्वे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दोदवा के ग्रामीणों ने 100 वर्ग गज के प्लॉट वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप, दोबारा सर्वे की मांग
गांव दोदवा के ग्रामीणों ने 100-100 वर्गगज के प्लॉट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जिला परिषद कार्यालय में रोष जताया। ग्रामीणों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा को शिकायत देकर प्लॉट मिलने से वंचित पात्र परिवारों के लिए दोबारा सर्वे करवाकर उन्हें योजना में शामिल करने की मांग की।
जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण मदन, संदीप, अनिल, सुरेश, कुलदीप, महावीर ने आरोप लगाया कि जिला के जिन गांवों में बीपीएल परिवारों के लिए 100-100 वर्गगज प्लाॅट वितरण के लिए सर्वे हुआ, उसमें भेदभाव किया गया। बीपीएल परिवार के काफी लोग ड्रा में शामिल नहीं किए गए। सरकार जमीनी स्तर पर काम करते हुए सभी पात्र परिवारों को प्लाॅट देने की पहल करें, ताकि वंचित परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि केवल दोदवा गांव में करीब 450 बीपीएल परिवारों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। ड्रा में मात्र 55 परिवारों को योजना में शामिल किया गया। शेष परिवारों को छोड़ दिया गया। उनकी मांग है कि दोबारा सर्वे करवाकर वंचित परिवारों को उनका हक दिलाया जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि इन परिवाराें से अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द सर्वे पुन: शुरू नहीं हुआ तो बीपीएल परिवार दिवाली के बाद मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडो लक्ष्मी योजना से परिवारों की आर्थिेक मदद का आश्वासन दिया है। अब इन योजनाओं में भी पात्र परिवारों व महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।