Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Women in Gohana, Sonipat, arrived to get henna (mehndi) applied and to purchase items for the Karva Chauth fast.
{"_id":"6ae193285cfc2b99c7089b9a","slug":"video-women-in-gohana-sonipat-arrived-to-get-henna-mehndi-applied-and-to-purchase-items-for-the-karva-chauth-fast-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने और व्रत से संबंधित सामान की खरीदारी करने पहुंची महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में करवाचौथ पर मेहंदी लगवाने और व्रत से संबंधित सामान की खरीदारी करने पहुंची महिलाएं
करवाचौथ के पर्व को लेकर बुधवार को बाजारों में भीड़ रही। बाजार में करवा चौथ व्रत के सामान की खरीद करने और मेहंदी लगवाने को लेकर दिनभर महिलाओं की भीड़ रही। बाजार में 500 रूपए से लेकर तीन हजार रूपए तक के रेट में मनियारी वालों ने महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई। इसके साथ ही गिफ्ट की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ रही। बाजार में व्यवस्था बनाने और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी पैदल गश्त करते रहे।
वीरवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। व्रत को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी विशेष तैयारियां की हुई हैं। व्रत की खरीदारी और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं से दिनभर भीड़ लगी रही। महिलाओं ने वर्त से संबंधित सामान और गिफ्ट आइटमों की खरीददारी की। इसके साथ ही नाम और फोटो के कड़ों की खरीद को भी प्राथमिकता दी। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों में भी खुशी हैं। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र से ही बाजार में ग्राहक बढ़ने शुरू हो जाते हैं। अब करवाचौथ पर भी बाजार में रौनक बढ़ी हुई है। बाजार में भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर रहा।
बाजार में भीड़ नियंत्रित करने और शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने मेन बाजार में पैदल गश्त की। इसके साथ ही पुलिसकर्मी दिनभर बाइक और पीसीआर के साथ बाजार व मुख्य सड़कों पर गश्त करते रहे। सिटी थाना पर भारी सुभाष चंद का कहना है कि त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बाजार और सार्वजनिक स्थान पर पुलिस गश्त बढ़ाई है। शरारती तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।