{"_id":"6a2f73e189a3b4706303e6f3","slug":"video-yoga-marathon-organized-in-sonipat-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में योग मैराथन का आयोजन, विधायक निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में योग मैराथन का आयोजन, विधायक निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 साल होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय योग मैराथन का आयोजन किया गया। योग मैराथन का शुभारंभ विधायक निखिल मदान ने हरी झंडी दिखाकर किया। योग मैराथन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, खिलाडिय़ों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया और योग को घर-घर पहुंचाने और नशे को समाज से दूर भगाने के संदेश के साथ मिलकर दौड़े।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि योग युक्त-नशा मुक्त समाज के निर्माण में योग की अहम भूमिका है। योग स्वस्थ जीवनशैली का आधार है और वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर योग एवं खेल गतिविधियों से जुडऩे का आह्वान किया। विधायक ने मैराथन के सभी विजेताओं को सम्मानित भी किया।
योग मैराथन का आयोजन लघु सचिवालय से प्रारंभ होकर, हैबीटेट क्लब रोड, महलाना रोड, तिरंगा चौक, छोटूराम चौक से होते हुए पुन: लघु सचिवालय परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ मैराथन में भाग लेते हुए योग और फिटनेस का संदेश दिया।
मैराथन में 40 वर्ष तक के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान बसंत, द्वितीय स्थान तनुज व तृतीय स्थान अश्वनी ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 40 वर्ष तक के महिला वर्ग में पहले स्थान पर भारती, दूसरे स्थान पर अंशिका व तीसरे स्थान पर गुंजन रही। इसके अलावा 40 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में पहला स्थान अमित, दूसरा स्थान दयानंद व तीसरा स्थान जसबीर खत्री ने हासिल किया। साथ ही 40 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में प्रोमिला आंतिल पहले व मंजीत द्वितीय स्थान पर रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।